{"_id":"f9789194aead8888e76a1e5b2dfd73f1","slug":"looting-and-sabotage-case-on-students-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों पर लूट और तोड़फोड़ का मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रों पर लूट और तोड़फोड़ का मुकदमा
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Thu, 11 Dec 2014 11:06 PM IST
विज्ञापन
बांसडीह नगर के एक शिक्षण संस्थान में यूनिफार्म को लेकर हुए विवाद में
विज्ञापन
दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। जहां स्कूल की ओर
से दिए गए तहरीर पर छात्रों के खिलाफ लूट और तोड़फोड़ का मुकदमा दर्ज किया
गया है।
वहीं छात्रों की ओर से दिए गए तहरीर पर मारपीट का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। स्कूल की ओर प्रभारी प्रधानाचार्य दिनेश यादव ने तहरीर दिया है कि बिना यूनिफार्म के उनके स्कूल में छात्र पढ़ने आए थे।
उन्हें मना किया गया तो वे मारपीट करने लगे। जबकि छात्रों ने तहरीर में कहा है कि जब मै कालेज में गया तो यूनिफार्म फटा होने के चलते नहीं पहनकर गया था। इसके बाद स्कूल शिक्षकों ने पकड़ कर मेरी पिटाई शुरू कर दी।
जब तक मैं स्कूल से बाहर निकलता तब तक दौड़ा-दौड़ा कर पीटते रहे। कोतवाल बशिष्ठ नारायण दूबे ने कहा कि दोनों पक्षों की ओर से मिले तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जानकारी जा रही है।