{"_id":"57e40b7c4f1c1b3e34a8328e","slug":"lagayi-fansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Thu, 22 Sep 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
crime demo
- फोटो : MID DAY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के तियरा गांव में बुधवार की रात पंखे के हुक में फांसी लगाकर एक विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। इस संबंध में विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, श्वसुर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
नगरा थाना क्षेत्र के तियरा निवासी जगजीत सिंह की शादी 2002 में सुखपुरा थाना क्षेत्र के तपनी निवासी हरेराम सिंह की बेटी विनीता (35) से हुई थी।
हालांकि अब तक कभी दोनों में अनबन की बात सामने नहीं आयी थी। लोगों की माने तो बुधवार की शाम विवाहिता ने किसी बात को लेकर बच्चों क ी पिटाई कर दी। इसका पति जगजीत ने विरोध किया। इसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। इससे नाराज पत्नी ने पंखे के हुक से फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली।
सुबह जब बच्चे मां के पास गए तो देखा कि वह पंखे के फंदे से लटकी है। शोर मचाने पर पति सहित आसपास के लोग एकत्र हो गए। इसी बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को और विवाहिता के मायके दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया। उधर, मृत विवाहिता के पिता हरेराम की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित सास और श्वसुर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।