फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Kotedaron robbery of the poor on ration

गरीबों के राशन पर कोटेदारों का डाका

Thu, 14 Jul 2016 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया Updated Thu, 14 Jul 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
Kotedaron robbery of the poor on ration
राशन कार्ड - फोटो : file photo
गाजीपुर के सैदपुर में कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव की सभा में मंगलवार को कोटेदार के खिलाफ शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होने से खफा युवक ने आत्मदाह की कोशिश की, इसके बाद कोटेदारों को लेकर प्रशासनिक अमला सजग हो गया है। गुरुवार को महकमे के आलाधिकारियों ने कोटेदारों के खिलाफ ग्रामीणों की आयी शिकायतों की फाइलों को मंगाया तथा उसपर गंभीरता से  विचार करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


 अधिकारियों की माने तो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम  (एनएफएसए) लागू होने से कोटेदारों की परेशानी बढ़ गई है। हर दूकान की सूची  से सैकड़ों परिवारों के नाम कट गए हैं। इसको लेकर जिला मुख्यालय पर औसतन दो से चार गांवों की शिकायतें प्रतिदिन आ रही हैं। जिलाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि राशन कार्ड बनाने में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का मामला सामने आया है, कार्डों को आनलाइन करके उसके सुधार करने का कार्य उनकी देखरेख में कराया जा रहा है। सूची को लेकर जिन गांवों से शिकायतें आयी हैं, उनपर विचार करते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


बलिया। सरकार गरीबों को सस्ते दर पर राशन उपलब्ध कराने के लिए तमाम कवायद कर रही है लेकिन कोटेदार विभागीय अधिकारियों से मिलकर गरीबों के राशन पर डाका डालकर मालामाल हो रहे हैं। हालत यह है कि कोटेदारों की शिकायत सुनने वाला कोई नहीं है, इसकी एक बानगी विगत दिनों गाजीपुर के सैदपुर में कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह की सभा में देखने को मिली, जहां कोटेदारों के खिलाफ कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होने से परेशान होकर एक युवक ने आत्महत्या की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed