फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Jeep crashed into a tree, 11 injured

जीप पेड़ से टकराई, 11 जख्मी

Sat, 28 Jan 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया Updated Sat, 28 Jan 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बछईपुर गांव के समीप शुक्रवार की रात जीप असंतुुलित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें सवार 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की शोरगुल पुकार सुन आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे और जीप मे फंसे लोगों को बाहर निकाल नगरा पीएचसी पहुंचाया, जहां तीन की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं अंधेरे का लाभ उठाकर जीप चालक भागने में   सफल हो गया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के पड़री के दलित बस्ती में शुक्रवार को एक वृद्ध महिला की मृत्यु हुई थी। जिसे घरवाले व बस्ती के लोग लेकर अंतिम संस्कार के लिए बलिया गए हुए थे। शवदाह के बाद रात को करीब नौ बजे कमांडर जीप से वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन


जैसे ही बछईपुर के पास पहुंचे कि  जीप बारिश की वजह से असंतुलित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। जिसमें पड़री निवासी सवार देवेंद्र (60), भोला (60), रामपुकार (62), केदार (61), उमेश (30), सुजीत (30) तथा उभांव थाना क्षेत्र के ससना बहादुरपुर संजय (25), सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारिखपुर निवासी  मोहन (32), रसड़ा के अमहर उत्तरपअ्टी निवासी जयप्रकाश (50), मनियर निवासी लक्ष्मण (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी को नगरा पीएचसी पहुंचाया, जहां देवेंद्र, भोला व सुजीत की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed