{"_id":"5c7961b86a66876be60de586863c3a8d","slug":"inspector-of-the-khaki-uniform-shaming-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा ने की खाकी वर्दी शर्मसार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरोगा ने की खाकी वर्दी शर्मसार
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
Updated Thu, 31 Dec 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दरोगा के कृत्य से जनपद में खाकी वर्दी शर्मसार हो गई। गुरुवार को भोर में एक पुलिस चौकी इंचार्ज एक घर में युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। ग्रामीणों ने दरोगा को घर में बंद कर दिया। 100 नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी।
सीओ सदर बाबू लाल यादव, नरहीं एसओ रामरतन सिंह सहित अन्य आला अधिकारी पहुंच गए। सीओ के मुताबिक मामले की जांच बैठा दी गई है। उधर पुलिस कप्तान अनीस अहमद ने कहा कि घटना की जानकारी अभी तक नहीं है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
नरहीं थाने के एक पुलिस चौकी इंचार्ज का पास के ही एक गांव में काफी दिनों से आनाजाना था। पुलिस चौकी का एक सिपाही अक्सर दरोगा को लेकर गांव की एक युवती से मिलने रात के वक्त जाता था। पुलिस की गाड़ी रात के वक्त एक घर के सामने रुकती थी और दरोगा वहां घंटों वक्त बिताता था। यह देेख आसपास के लोग परेशान थे। बुधवार को ग्रामीण पहले से ही दरोगा को पकड़ने के लिए तैयार थे।
विज्ञापन
रात लगभग नौ बजे चौकी इंचार्ज एक सिपाही के साथ बाइक से युवती के घर पहुंचा। थोड़ी देर बाद ग्रामीणों ने जैसे ही घर का दरवाजा खोला तो दारोगा और युवती को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर आगबबूला हो गए। ग्रामीणों ने पहले दरोगा को थप्पड़ जड़ा, फिर दरवाजा बंद कर दोनों को घर में ही कैद कर दिया। इसके बाद 100 नंबर डायल कर घटना की सूचना दी।
इस पर एसओ मौके पर पहुंच गए। मौके की नजाकत को भांप थानाध्यक्ष ने आला अधिकारियों को घटना की सूचना दी। मौके पर तत्काल सीओ बाबूलाल यादव पहुंच गए। घटना को लेकर ग्रामीणों में जबर्दस्त उबाल है। इस संबंध में सीओ सदर बाबूलाल यादव ने बताया कि मामले की जांच बैठा दी गई है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।