{"_id":"599c6d104f1c1b117f8b4568","slug":"injury-killer-in-gangway-second-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगवार में इनामी बदमाश की हत्या, दूसरा घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगवार में इनामी बदमाश की हत्या, दूसरा घायल
ballia
Updated Tue, 22 Aug 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल बदमाश नंदन सिंह।
- फोटो : ballia
बलिया/रसड़ा। गैंगवार में 12 हजार के इनामी बदमाश राहुल सिंह उर्फ गोलू की रविवार को देर रात रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के अठिलापुरा गांव के समीप गोली मार कर हत्या कर दी गई। उसका साथी दूसरा इनामी बदमाश नंदन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया उसे पहले जिला अस्पताल लाया गया जहां से वाराणसी रेफर कर दिया गया। दोनों बदमाशों पर यूपी और बिहार प्रांत के कई जिलों में हत्या, लूट, डकैती के दर्जनाें मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि रविवार की रात 100 नंबर पर सूचना मिली कि ग्राम अठिलापुरा में एक व्यक्ति घायल पड़ा है। 100 नंबर व रसड़ा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो बैरिया थाना क्षेत्र के दयाछपरा (श्रीनगर) निवासी 12 हजार का इनामी बदमाश नंदन सिंह घायल पड़ा मिला। उसे तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। पूछताछ में उसने बताया कि मुन्ना ठाकुर ने उसे और उसके साथी बैरिया थाना क्षेत्र के गोनिया छपरा निवासी राहुल सिंह उर्फ गोलू को गोली मार दी है। उसके बताने के आधार पर पुलिस दुबारा अठिलापुर पहुंची तो सोमवार की सुबह राहुल का शव खेत में पड़ा मिला।
एसपी ने बताया कि दोनों शातिर बदमाश रहे हैं। इन पर 12-12 हजार रुपये का इनाम घोषित था। ये आपसी गैंगवार में घायल और मरे हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस व स्वाट टीम लगातार दबिश दे रही थी। बताया कि दोनों बदमाश विस चुनाव के दौरान आय-व्यय प्रेक्षक पर छपरा में गोली चलाने, छपरा में ही बैंक डकैती, रेवती थाना के अधिसिझुआ में दो बदमाशों की हत्या समेत अन्य कई मामलाें में शामिल थे। इनके विरुद्ध जांच चल रही है।