फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Hadse me 2 yuwakon ki maut

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

Mon, 30 May 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया Updated Mon, 30 May 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
Hadse me 2 yuwakon ki maut
सड़क हादसा - फोटो : Getty
थाना क्षेत्र के चितबड़ामोड़ पर सोमवार की सुबह हादसे में बाइक सवार दो युवकों की हादसे में मौत हो गई। पेट्रोल भराने गए युवक ट्रक की चपेट में आ गए। इसमें एक युवक का असम पुलिस और दूसरे का सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में चयन हुआ था।
विज्ञापन


युवकों की मौत की खबर मिलते ही घर में खुशियों की जगह मातम छा गया। युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था नहीं तो उसकी जान बच जाती। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन



चितबड़ागांव संवाददाता के अनुसार सोमवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे चितबड़ागांव नगर पंचायत के वार्ड ब्रम्ही बाबा निवासी धीरज रौनियार(22) पुत्र प्रेम शंकर और जवाहर नगर वार्ड का दीपक पांडेय(20) पुत्र राम बचन पांडेय बाइक से चितबड़ा गांव पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच सामने से आ रही ट्रक से बचने के लिए वे बांए मुड़े तभी पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए और दोनों की  मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर सीओ सदर बाबू राम यादव पुलिस बल के साथ पहुंचे।


उन्होंने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। दीपक का कुछ माह पूर्व ही असम पुलिस में चयन हुआ था और उसे इसी सप्ताह ज्वाइन करने जाना था। वहीं धीरज एसएसबी में फिजिकल निकाल चुका था। दोनों परिवारों में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed