फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Four people were injured in a road accident, including driver

सड़क हादसे में चालक समेत चार लोग घायल

Mon, 04 Apr 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला/बलिया Updated Mon, 04 Apr 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Four people were injured in a road accident, including driver
गड़वार-बलिया मार्ग पर बनरहीं के समीप पीपल के पेड़ से टकराया मैजिक वाहन
फेफना थाना क्षेत्र के बनरही गांव के समीप रविवार की भोर में एक पिकअप असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगाें ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां दो की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन


हल्दी थाना क्षेत्र के नीरूपुर निवासी राजकुमार(40) पिकअप से सब्जी लेकर गोरखपुर गया था। रविवार की भोर में वह बलिया से लौट रहा था। शहर कोतवाली क्षेत्र के जापलिनगंज निवासी विशाल श्रीवास्तव (26) एवं इन्द्रजीत(25) कोई साधन न मिलने पर बेल्थरारोड पर पिकअप पर चढ़ गए।
विज्ञापन


पिकअप फेफना थाना क्षेत्र के बनरही गांव के पास से गुजर रही थी कि अचानक समीप चालक पहुंची कि बनरही निवासी पिकअप चालक कन्हैया (20) को झपकी आ गई और पिकअप सङ़क किनारे पेङ़ से जा टकराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में पिकअप पर मौजूद चालक समेत चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े और उन्हें वाहन से बाहर निकाला। सभी घायलों को उन्होंने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां राजकुमार और कन्हैया की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने दोनाें को वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed