फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Divorce and alimony killing

तलाक और गुजारा भत्ता हत्या की वजह

Sat, 14 May 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया Updated Sat, 14 May 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Divorce and alimony killing
हत्या की जांच - फोटो : demo pics
मनियर क्षेत्र के बड़सरी जागीर निवासी मनोज सिंह पेशे से एक निजी महाविद्यालय में शिक्षक है। 1993 में मनोज की शादी रोहुंआ निवासी विक्रम सिंह की पुत्री नीलम से हुई थी। करीब पांच साल तक दोनों के बीच सब ठीकठाक चला और दो बच्चों का जन्म भी हुआ। इसके बाद किसी बात को लेकर दोनों में विवाद होने लगा। विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि पति-पत्नी एक ही घर में अलग रहने लगे।
विज्ञापन


काफी इंतजार के बाद भी जब दोनों के बीच समझौता नहीं हो सका तो पत्नी ने गुजारा भत्ता के लिए न्यायालय में वाद दाखिल कर दिया। साथ ही  अधिकारियों से अपने जीवन यापन के लिए गुहार लगाई। जिस पर जिलाधिकारी और  एसडीएम के आदेश पर गांव के कोटेदार द्वारा राशन दिया जाने लगा। जिससे नीलम अपने बड़े बेटे राहुल के साथ रहकर अपना जीवन यापन करने लगी। वहीं मनोज अपने छोटे बेटे रोहित के साथ रह रहा था।
विज्ञापन


मनोज ने अपने छोटे बेटे रोहित को  कक्षा 11वीं में पढ़ने के लिए शहर स्थित नागाजी स्कूल में दाखिला दिलाकर हॉस्टल में डाल दिया। उधर मनोज सिंह ने भी पत्नी से तलाक के लिए कोर्ट में वाद दाखिल किया हुआ था। लेकिन पत्नी तलाक के लिए तैयार नहीं थी।  शुक्रवार की रात नीलम और मनोज में विवाद हुआ। जिस पर मनोज ने तमंचा निकालकर नीलम पर फायर कर दिया। बड़े बेटे राहुल ने विरोध क रने पर मनोज ने उसपर भी फायर झोंक दिया। गोली लगने के बाद मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी और बेटे की मौत होने के बाद आरोपी मनोज ने पुलिस को 100 नंबर पर अपनी पत्नी और बेटे की आत्महत्या करने की सूचना दी। जब मौके पर पुलिस  पहुंची तो मामले में मनोज से कड़ाई से पूछताछ की। जिसपर आरोपी ने  पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या करना स्वीकार किया। साथ ही उसके निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed