फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   DIOS samet 9 par case

डीआईओएस समेत नौ पर केस दर्ज

Fri, 23 Dec 2016 07:58 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Fri, 23 Dec 2016 07:58 PM IST
विज्ञापन
DIOS samet 9 par case
भगमलपुर नगरा स्थित सुभावती देवी इंटर कालेज में सांसद और विधायक निधि से प्राप्त धनराशि के दुरूपयोग के मामले में  जिला विद्यालय निरीक्षक, बीएसए, छह परियोजना निदेशकों के अलावा कालेज प्रबंधक  के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गई है। विजिलेंस की ओर से कोतवाली में दर्ज वर्ष 2003 से 2011 के बीच हुए गबन के मामले में नामजद ज्यादातर अधिकारी रिटायर हो चुके हैं।
विज्ञापन



केवल जिला विद्यालय निरीक्षक मौजूदा समय में इलाहाबाद में कार्यरत हैं, जबकि परियोजना निदेशक प्रमोद कुमार एक अन्य मामले में निलंबित चल रहे हैं। जानकारी के अनुसार सुभावती देवी इंटर कालेज भगमलपुर नगरा में सांसद निधि तथा विधायक निधि की आवंटित धनराशि के  घोटाले के आरोप में तत्कालीन बीएसए नाग सेन भास्कर, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रताप के अलावा तत्कालीन परियोजना निदेशक लक्ष्मीकांत चौधरी, अर्जुन राम, राम आसरे सिंह, जय प्रकाश पांडेय, रामआधार कुशवाहा और प्रमोद कुमार यादव सहित कालेज के प्रबंधक योगेंद्र यादव काफी दिनों से जांच के घेरे में थे।
विज्ञापन



इस मामले में शासन ने उच्च स्तरीय जांच बैठाते हुए उप्र सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ को जांच सौंपी थी। जांच करते हुए विजिलेंस के अनुसचिव यतींद्र कुमार ने उपरोक्त सभी लोगों के खिलाफ गबन के मामले में विगत छह जुलाई को शासन को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा। जिस पर शहर कोतवाली में उपरोक्त सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने 409, 420, 467, 468, 471, 120 बी आईपीसी 13(2) भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इनमें से तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रताप मौजुूदा समय में इलाहाबाद में डायर के प्रिंसिपल हैं जबकि परियोजना निदेशक प्रमोद कुमार यादव को कुछ समय पहले निर्माण में ढिलाई बरतने पर निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed