फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   demanded one caror rangdari from Advocate

वकील के घर में आग लगाई, एक करोड़ मांगे

Fri, 12 Dec 2014 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Fri, 12 Dec 2014 11:16 PM IST
विज्ञापन
demanded one caror rangdari from Advocate
बहादुरपुर नयी बस्ती निवासी एक अधिवक्ता के घर में गुरुवार की रात बदमाशों ने मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। शोर मचाने पर बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन


बदमाशों ने दीवार पर एक पर्ची चस्पा कर अधिवक्ता से एक करोड़ की रंगदारी मांगी है। न देने पर जान ले लेने की धमकी दी है।  पीडि़त ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

 गुरुवार की रात करीब ढाई बजे शहर कोतवाली के बहादुरपुर नई बस्ती निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार सिंह के घर में बदमाश दीवार फांदकर घुस गए।

 फिर मिट्टी का तेल छिड़ककर दरवाजे पर लगे पर्दे में आग लगा दी। तभी अधिवक्ता की नींद खुल गई। उन्होंने शोर मचाया तो बदमाश भाग गए। मोहल्लेवासियों के सहयोग से आग बुझाई गई।
विज्ञापन


घटना में अधिवक्ता और उनकी पत्नी विमला सिंह का हाथ आंशिक रूप से झुलस गया। आग से पर्दा तथा  तोसक भी जल गया।

अधिवक्ता के अनुसार बदमाशों ने दीवार पर एक पर्ची चस्पा कर दी थी, जिसमें उनसे एक करोड़ रुपये रंगदारी मांगी गई है। न देने पर जान से हाथ धोने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ता ने रात में ही घटना की सूचना पुलिस को दे दी। इसके बाद शहर कोतवाल अजय राय ने पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 436, 386, 323 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed