{"_id":"575852334f1c1b41359c5281","slug":"dacoit-loot-after-kidnapping","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरवालों को बंधक बना बदमाशों ने की लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घरवालों को बंधक बना बदमाशों ने की लूटपाट
Updated Wed, 08 Jun 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
लूट
थाना क्षेत्र महरो गांव में मंगलवार की आधी रात चार की संख्या में आए बदमाशों ने गांव के वाहिद शाह पुत्र जान मोहम्मद शाह के किराये के मकान में बंधक बनाकर घर में लूट को अंजाम दिया। इस दौरान घर में रखा नगदी, गहना, मोबाइल सहित हजारों रुपये का समान बदमाश लूट ले गए। पुलिस ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है।
थाना क्षेत्र के बसारिखपुर गांव निवासी वाहिद शाह करीब 10 वर्षों से ग्राम महरो गांव में धनंजय सिंह के मकान में रह कर साइकल की दुकान कर अपना जीवन यापन करता है। मंगलवार 7 जून को रात्रि करीब 12.30 बजे चार की संख्या में हथियार से लैस बदमाशों ने घर पर धावा बोल दिया। वहीं वाहिद शाह, बगल में स्थित मंदिर के साधु अंजनी व बृज कुमार सिंह को बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया और जमकर घंटों तक लूटपाट की।
वाहिद ने अपनी लड़की की शादी तय किया था। लड़की को दहेज में देने के लिए गहना, कपड़ा, बर्तन इत्यादि समान खरीद कर रखा था। बदमाशों ने एक भी समान घर में नहीं छोड़ा। जिसमें गहना, कपड़ा, बर्तन, नगदी, मोबाइल लेकर चले गये। इसकी सूचना पीड़ित द्वारा रात में ही 100 नंबर पर डायल कर पुलिस को दे दी। साथ ही सिकंदरपुर थाने को भी सूचना दी गई सुचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष मेहरे आलम पहुंचकर मौके का मुआयना किया। बदमाश जाते-जाते जान-मान धमकी दे गए। पुलिस ने घटना का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है।