ट्रक ने ली बच्ची की जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर जनपद के बड़ेसर थाना क्षेत्र के बाकी गांव निवासी सुनिल गुप्ता की छह वर्षीय पुत्री सोनम गुप्ता रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के कुरेम गांव निवासी अपने नाना राजबलि गुप्ता के यहां आई हुई थी। वह घर से बांढूबांध चट्टी पर स्थित नाना के किराने की दूकान पर सामान लेने जा रही थी। इस बीच सड़क पार करते वक्त रसड़ा की ओर से गैस लेकर तेज गति से कासिमाबाद की ओर जा रहा ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि ट्रक चालक अपनी गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने रसड़ा-कासिमाबाद पर चट्टी पर शव रख जाम लगा दिया। जाम के कारण सड़क के दोनो तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।