फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BSA ne natawarlala ko pakda

बीएसए ने नटवरलाल को पकड़ा

Mon, 19 Sep 2016 08:16 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Mon, 19 Sep 2016 08:16 PM IST
विज्ञापन
BSA ne natawarlala ko pakda
crime demo - फोटो : MID DAY
बीएसए का फर्जी हस्ताक्षर बनाकर परिषदीय स्कूल में सहायक अध्यापक बने एक नटवरलाल की सेवा समाप्त करते हुए बीएसए डॉ. राकेश सिंह ने मुकदमा दर्ज  कराने का निर्देश दिया है। प्रकरण में संलिप्तता को देखते हुए संबंधित स्कूल के प्रधानाध्यापक को भी निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि प्रदेश में 16448 शिक्षकों की चयन प्रक्रिया के तहत 29 अगस्त 2016 को जनपद में 326  सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र बीएसए डॉ. राकेश सिंह द्वारा निर्गत किया  गया था। नवनियुक्त शिक्षकों ने 30 अगस्त को संबंधित स्कूलों पर पदभार भी संभाल लिया। इसी बीच, बीएसए डॉ. राकेश सिंह को पता चला कि उनके फर्जी हस्ताक्षर से नियुक्ति पत्र तैयार कर नगरा थाना क्षेत्र के इसारी सलेमपुर  निवासी पिन्टू कुमार राम पुत्र नन्हकू राम शिक्षा क्षेत्र चिलकहर के प्रावि चौकारी पर कार्यभार ग्रहण किया है।

विज्ञापन

 

बीएसए डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि जांचोपरांत यह तथ्य सामने आया कि उक्त युवक फर्जी तरीके से सहायक अध्यापक  के पद पर कार्य कर रहा है। यही नहीं, फर्जीवाड़े के इस कृत्य में उक्त  विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेश यादव की भूमिका भी परिलक्षित हुुई। बीएसए  ने बताया कि फर्जी सहायक अध्यापक पिन्टू कुमार राम की न सिर्फ सेवा समाप्त  कर दी गयी है, बल्कि उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराने का निर्देश खंड शिक्षा अधिकारी को दिया गया है। इसके अलावा प्रधानाध्यापक सुरेश यादव को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed