फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   barat me chali goli

बारात में हर्ष फायरिंग, सात घायल

Fri, 08 Jul 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Fri, 08 Jul 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
barat me chali goli
लूट - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के बाराबांध गांव में गुरुवार की रात एक शादी समारोह में बाराती पक्ष द्वारा की गई हर्ष फायरिंग के दौरान छर्रा लगने से घराती पक्ष के सात लोग घायल हो गए। घटना से कुछ देर के लिए पूरे गांव में तनाव व्याप्त हो गया।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायरिंग करने वाले सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी को दो नाली बंदूक के साथ हिरासत में लिया। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने बताया कि हर्ष फायरिंग मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, पुलिस की तरफ से कोई लापरवाही नहीं बरती गई है। ऐसे में थाना पुलिस के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी।
विज्ञापन



बाराबांध  गांव निवासी राधेश्याम राजभर की बेटी कंचन के लिए रसड़ा कोतवाली अंतर्गत चिंतामणिपुर  गांव निवासी कपिलदेव राजभर के यहां से जयप्रकाश की बारात आई थी। बारातियों को शमियाने में ले जाने के बाद गुरहत्थी कार्यक्रम के दौरान वर पक्ष की ओर से सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी रामआशीष प्रसाद ने ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


छर्रा लगने से कन्या पक्ष की ओर से श्वेता यादव (18), पूनम  राजभर (18), प्रीति (10), अभिमन्यु (12), अंकित (11), मोहन (10), पप्पू राम  (14) घायल हो गए। जिससे पूरे गांव में कुछ देर के लिए तनाव हो  गया। घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायरिंग करने वाले रिटायर्ड  सैन्यकर्मी रामआशीष प्रसाद को दो नाली बंदूक के साथ हिरासत में ले लिया। बाद में दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर किसी प्रकार शादी  संपन्न कराई।


दूसरे दिन शुक्रवार को लड़की के ताऊ राजाराम की तहरीर  पर पुलिस ने  संबंधित धारा मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को चालान कर दिया है।  इस मामले में सीओ सिटी केसी सिंह ने बताया कि  फायरिंग मामले में आरोपी के विरुद्ध संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed