फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   bacchon ke vivad me chali goli ek ki maut

बच्चों के विवाद में चली गोली, एक की मौत

Thu, 07 Jul 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Thu, 07 Jul 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
bacchon ke vivad me chali goli ek ki maut
पकड़ी थाना क्षेत्र के गौरी गांव में क्रिकेट के विवाद में युवक की मौत के बाद बिलखती घर की महिलाएं।
पकड़ी थाना थाना क्षेत्र के गौरी गांव में गुरुवार की सुबह बच्चों के क्रिकेट गेंद को लेकर दो पक्ष करीब 8.30 बजे आमने-सामने हो गए। मामला इतना तूल पकड़ा कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने के साथ ही धारदार हथियार चले। इस दौरान एक पक्ष ने गोली चला दी। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


जबकि लाठी-डंडे से अन्य छह लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने गोली से घायल युवक को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ले में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। सूचना मिलते ही एएसपी रामयज्ञ यादव एवं सीओ सिकंदरपुर श्यामदेव, एसओ पकड़ी सहित अन्य थानों की फोर्स काफी संख्या में पहुंच गई। लेकिन आरोपी बच्चों समेत भागने में सफल रहा।  
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के गौरी गांव में मृतक बृजेश यादव का पुत्र वीरभद्र अपने दोस्तों के साथ सड़क पर क्रिकेट खेल रहा था। इसीबीच गेंद उनके पड़ोसी  ध्रुवनाथ यादव के मकान के बरामदे में चली गई। जब बच्चें ध्रुवनाथ से गेंद मांगने लगे तो वह गेंदे देने से इंकार कर दिया। इसकी जानकारी होने पर मृतक का छोटा भाई दिनेश कुमार यादव बच्चों की गेंद मांगने गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसी द्वारा गेंद न दिए जाने पर दोनों में कहासुनी हो गई। मामला इतना तूल पकड़ा कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। इसीबीच बड़ा भाई बृजेश भी आ गया। तभी आरोपी ध्रुवनाथ यादव ने बंदूक से गोली चला दी। जिससे बृजेश गंभीर रूप से घायल हो गया।


जबकि एक पक्ष के माया यादव (21), राजकुमारी(48) पत्नी ध्रुवनाथ यादव तथा दूसरे पक्ष के चंद्रदेव यादव(65), दिनेश (38), राजेश(38), रीना यादव(38) पत्नी दिनेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने बृजेश को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं पत्नी सरिता और उसके दो पुत्रों का रोते-रोते बुराहाल था। इनके रूदन-कंदन देख मौजूद सभी लोगों की आंखे नम हो जा रही थी। ग्रामीणों की मानें तो गेंद एक बहाना है, असली लड़ाई जमीनी विवाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed