फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Arrested with liquor of 35 lakhs

35 लाख की शराब संग दो गिरफ्तार

Wed, 13 Sep 2017 10:18 PM IST
ballia
ballia Updated Wed, 13 Sep 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
Arrested with liquor of 35 lakhs
ट्रक में शराब - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के करमौता गांव के समीप मंगलवार की रात मुखबिर की सूचना पर सिकंदरपुर पुलिस ने कंटेनर में लदे हरियाणा निर्मित करीब 800 पेटी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। शराब की कीमत लगभग 35 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


बुधवार को खुलासा करते हुए क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर भगवान सहाय ने बताया कि कंटेनर पंजाब से हरियाणा निर्मित 800 पेटी शराब लादकर चला था। जिसकी बिल्टी हल्दिया वेस्ट बंगाल के लिए बनी थी। इसमें चावल लदा दिखाया गया था और वह चावल ओमान मस्कट जाना बताया गया था। लेकिन उक्त कंटेनर में अवैध मात्रा में अंग्रेजी शराब लादकर ले जाया जा रहा था। मुखबिर से सूचना मिली कि कंटेनर पर करीब 35 लाख रुपये की शराब करमौता के रास्ते बिहार जा रही है। पुलिस ने घेराबंदी की तो एक कंटेनर आता दिखाई दिया।
विज्ञापन

जिसे पुलिस ने रोककर चेक किया तो उसमें 800 पेटी हरियाणा निर्मित शराब पाई गई।

इसके साथ ही हरियाणा प्रांत के जींद जिले के सिफोदा थाना क्षेत्र के बागडु निवासी हंसराज कुमार पुत्र इंद्र एवं रोहतक जिला के शैला थाना क्षेत्र के स्माइल निवासी नरेंद्र कुमार पुत्र रामचंद्र को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया। वहीं गाड़ी मालिक एवं माल जहां से चला था उसे आरोपी बनाकर जांच की जा रही है। पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष सिकंदरपुर अविनाश कुमार सिंह, चौकी प्रभारी सिकंदरपुर सरफराज खां, चौकी प्रभारी माल्दह विजय प्रकाश मौर्य, एसआई धर्मेंद्र सिंह, कांस्टेबल विमल कुमार, योगेंद्र यादव, गिरीश यादव, अशोक यादव, जयप्रकाश यादव, घनश्याम मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed