फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   गाड़ी सहित एक करोड़ की शराब बरामद

गाड़ी सहित एक करोड़ की शराब बरामद

Tue, 15 Jan 2019 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
गाड़ी सहित एक करोड़ की शराब बरामद
बलिया। कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से सोमवार की भोर में नगर के चित्तू पांडेय स्थित कटहल नाला के पास से एक इनोवा व एक ट्रक पर अरूणांचल प्रदेश निर्मित लदी 1171 पेटी शराब बरामद किया। 67 लाख की शराब बरामद की गई। पकड़े गए वाहन समेत शराब की कुल कीमत एक करोड़ एक लाख 44 हजार 960 रुपये बताई जा रही है। वहीं पांच शराब तस्करों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। जबकि दो अभियुक्त फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन हाल में मंगलवार को खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त हरियाणा प्रांत के सोनीपत जिला के थाना गन्नौर क्षेत्र के बलीकुतबपुर निवासी कुलदीप सिंह पुत्र इंदर सिंह व सोमवीर पुत्र अनूप सैनी तथा इसी जिले के बाबुलली थाना के शहर मालपुर निवासी अनिल कुमार वाल्मीकि पुत्र रणजीत सिंह, जिला जिन्द के थाना सफीदु क्षेत्र के रोडगांव निवासी गुरूमेज सिंह पुत्र प्रकाश सिंह और जिला कैथल के थाना गल्ला क्षेत्र के दव्वन खेरी निवासी हीरालाल पुत्र बलवंत यादव हैं।
विज्ञापन

बताया कि मुखबिर से कोतवाली प्रभारी को सूचना मिली कि हरियाणा से फेफना-बलिया के रास्ते एक इनोवा एवं एक ट्रक में अरूणांचल प्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब लेकर बिहार जा रही है। सदर कोतवाल शशिमौलि पांडेय व स्वाट प्रभारी विनीत राय की संयुक्त टीम ने नगर के चित्तू पांडेय स्थित कटहल नाला के पास से एक-एक कर दोनों वाहनों को पकड़ लिया और कोतवाली लाए। वहीं इनोवा में मौजूूद तीन तथा ट्रक में बैठे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। जब इनोवा को चेक किया गया तो उसमें 30 पेटी तथा ट्रक में 1141 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब मिला। इस प्रकार कुल 1151 पेटी शराब बरामद हुआ। जिसमें 56208 शीशी पाई गई। जिसकी कुल कीमत 67 लाख 44 हजार 960 रुपये बताई जा रही है। जबकि पकड़ी गई इनोवा की कीमत 14 लाख तथा ट्रक की कुल कीमत 20 लाख बताई जा रही है। इस प्रकार गाड़ी सहित कुल कीमत एक करोड़ एक लाख 44 हजार 960 रुपये बताई जा रही है। एसपी ने पकड़ने वाली टीम को 15 हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed