फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   850 people were caught traveling without a ticket

बिना टिकट यात्रा करते 850 लोग पकड़े गए

Mon, 10 Aug 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया Updated Mon, 10 Aug 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
850 people were caught traveling without a ticket
पूर्वोत्तर रेलवे के एडीआरएम संतोष शुक्ला के नेतृत्व में माडल स्टेशन पर सोमवार को किलाबंदी आपरेशन अभियान चलाया गया। टीम के सदस्यों ने 850 यात्रियों को बेटिकट पकड़ा। उनसे कुल दो लाख 15 हजार रुपये अर्थदंड वसूले। स्टेशन पर चेकिंग अभियान से हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन


आपरेशन किलाबंदी अभियान में एडीआरएम संतोष शुक्ला के साथ ही एसीएम एके उपाध्याय, चीफ टीटी छपरा आरएन शाह, वाराणसी चीफ टीटी एमपी सिंह, मऊ के चीफ टीटी पीरू अली तथा गोरखपुर से आई टीम के सदस्य शामिल थे। टीम ने माडल स्टेशन पर सोमवार को जबरदस्त अभियान चलाया।
विज्ञापन


इसमें कई ऐसे यात्री पकड़े गए, जिनके पास वैध यात्रा टिकट नहीं था। कई के पास तो लगेज था लेकिन उसकी बुकिंग नहीं थी। आरपीएफ के जवान भी गोरखपुर स्टेशन से बुलाए गए थे। टिकट चेकिंग अभियान में कुल 850 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा गया। अभियान में आरपीएफ प्रभारी संजय मिश्र, जीआरपी प्रभारी बैजनाथ सिंह, डीसीआई रमाशंकर राम सहित विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed