फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   संदिग् धहाल में विवाहिता की मौत

संदिग् धहाल में विवाहिता की मौत

Thu, 12 Oct 2017 12:11 AM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
संदिग्
धहाल में विवाहिता की मौत
रेवती। क्षेत्र के खरिका ग्राम सभा के परमानंद का डेरा गांव में मंगलवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। विवाहिता की बहन ने थाने में दहेज हत्या की तहरीर दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतका की बहन ज्योति यादव द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार मृतका संध्या यादव (25) पुत्री रोहित यादव निवासी कुसौरा थाना बांसडीह रोड की शादी परमानंद का डेरा खरिका के दिनेश यादव पुत्र राम निवास यादव के साथ 2014 में हुई थी। शादी के तीन महीने तक ठीक रहा। लेकिन इसके बाद पति दिनेश उसके ससुर रामनिवास यादव तथा सास द्वारा दहेज की मांग की जाने लगी। ऐसास संध्या ने परिवारीजनों को बताया था।10 अक्तूबर की रात में संध्या के ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसे मार दिया। संध्या के भाई रुपेश यादव ने बताया कि संध्या की मृत्यु की सूचना मेरे मामा संजय यादव निवासी रेवती द्वारा एवं मृतका के पति दिनेश यादव के भाई द्वारा मंगलवार की रात करीब साढ़े 11 बजे मिली। मैं अपने पड़ोसी राहुल तिवारी के साथ रात को ही परमानंद का डेरा पहुंचा जहां मेरी बहन के ससुराल पक्ष द्वारा शव को शवदाह के लिए ले जाने की तैयारी की जा रही थी। हम लोगों ने जब मना किया तो वे लोग मान गए। बुधवार की सुबह दहेज हत्या की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम बैरिया राधेश्याम पाठक, सीओ बैरिया उमेश कुमार, थानाध्यक्ष दोकटी अशोक कुमार यादव ने घटना के बारे में जानकारी लिया। उधर, मृतका संध्या के ससुर राम निवास यादव का कहना है कि संध्या गर्भवती थी और उसका इलाज कराया जा रहा था। मंगलवार की रात अचानक उसकी तवियत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed