फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   रामलीला के दौरान मारपीट, केस दर्ज

रामलीला के दौरान मारपीट, केस दर्ज

Fri, 06 Oct 2017 12:19 AM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
रामलीला के दौरान मारपीट, केस दर्ज
भीमपुरा। थाना क्षेत्र के रामपुर उधरन गांव में चल रहे ऐतिहासिक रामलीला के दौरान क्षेत्र के कुछ अराजक तत्वों ने पात्रों व कमेंटी के सदस्यों से मारपीट की। इस घटना में कमेटी के अध्यक्ष राहुल सिंह ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रामपुर उधरन चट्टी पर बुधवार की रात रामलीला का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान रामलीला देखने आए कुछ लोगों ने खलल डालने का प्रयास करने लगे। जिस पर कमेटी के लोगों ने विरोध किया तो मारपीट शुरु कर दी। रामलीला के पात्रों का सामान भी नष्ट कर दिए। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राहुल सिंह आधा दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। इस संबंध में भीमपुरा निरीक्षक परमानंद द्विवेदी ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और सुरक्षा की दृष्टि से रामलीला के दौरान पुलिस बल की और तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed