फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   घर में घूस चोरों ने की लाखों की चोरी

घर में घूस चोरों ने की लाखों की चोरी

Mon, 18 Sep 2017 11:59 PM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
घर में घूस चोरों ने की लाखों की चोरी
सुखपुरा। थाना क्षेत्र के भलुही गांव में रविवार की रात चोरों ने विनोद सिंह के घर में घुसकर नकदी समेत लाखाें रुपये के समान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने अज्ञात चोराें के विरुद्ध थाने में तहरीर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि विनोद सिंह का मकान आबादी से दूर गांव के दक्षिण तरफ है। मकान से सटे शौचालय का निर्माण किया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि शौचालय पर चढ़कर चोर छत के रास्ते आंगन में उतर गए। बताया जाता है कि घर की महिलाएं छत पर सो रही थीं, जबकि विनोद सिंह आंगन में सोए हुए थे। घर के सभी कमरे जिनका दरवाजा आंगन में है, खुले थे। आंगन में उतरे चोर ने एक कमरे में रखे अटैची को बाहर खडे़ अपने साथी को दे दिया। फिर वह लौट कर दूसरे कमरे जाने लगा तो विनोद सिंह की नींद खुल गई। उन्होंने शोर मचाने के साथ ही चोर का पीछा भी किया। लेकिन चोर तेजी से छत से होकर भाग गया। भागते समय चोर का एक नुकीला हथियार छूट गया। विनोद ने उसी समय 100 नंबर पर घटना की सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के पहले ही चोर भाग चुके थे। इसके बाद पुलिस व परिवार के लोगों ने खोजबीन की तो रात को ही घर से एक किलोमीटर दूर खेत में टूटी अटैची मिल गई। विनोद सिंह के अनुसार अटैची में कीमती कपड़ों के अलावा 53 हजार रुपये नकद एवं कुछ जेवर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed