{"_id":"5c572e0fbdec22089f03b478","slug":"61549217295-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईलाज के बहाने चिकित्सक ने दुष्कर्म का किया प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेल्थरारोड। कस्बा स्थित डाकघर के निकट घर पर इलाज के लिए बुलाए गए चिकित्सक ने ही महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। इस पर महिला ने शोरगुल मचाया तो आरोपी भाग गया। पीड़िता ने चिकित्सक के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
महिला ने तहरीर में बताया कि शनिवार को वह मऊ जिला इलाज के लिए गई थी जहां उसकी मुुलाकात एक महिला से हुई। इस महिला ने बवासीर के इलाज के लिए एक चिकित्सक का मोबाइल नंबर दिया। महिला ने उक्त नंबर पर फोन कर डॉक्टर को अपने घर बुलाया। डॉक्टर ने इलाज के नाम पर महिला के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए लेकिन तब तक चिकित्सक भाग निकला। इस बाबत रसड़ा सीओ केपी सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।