{"_id":"5a64d6f84f1c1b88268b5c87","slug":"61516558072-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पिकअप की टक्कर में एक की मौत, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पिकअप की टक्कर में एक की मौत, चार घायल
Updated Sun, 21 Jan 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसडीह/ घोघा। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बांसडीह-सहतवार मार्ग पर घने कोहरे के कारण शनिवार की रात्रि दो पिकअप की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। गश्त से केवरा की तरफ से लौट रही पुलिस ने अपने गाड़ी से घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बांसडीह सहतवार मार्ग पर जितौरा के पास घने कोहरे के चलते दो पिकप की आमने सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एक बड़ी पिकप खाई में पलट गई और दूसरी सड़क पर ही पड़ी रह गई। जिससे पिकअप में सवार बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी रितेश तिवारी (30) पुत्र पुरूषोतम तिवारी की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि पप्पू खरवार (28) पुत्र अम्बिका खरवार जेपी नगर, बाबू जान (30) पुत्र मनन, बृजेश खरवार (40) व डोका (38) घायल हो गए। गश्त पर गए प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी व एसआई पंकज अम्बष्ट ने पुलिस गाड़ी से घायलों को बांसडीह अस्पताल भेजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बेल्थरारोड : नगरा मार्ग पर रविवार को सुबह आवायां ग्राम के पास रोडवेज की अनुबंधित बस ने साइकिल को टक्कर मार दी, जिससे साइकिल सवार दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां गंभीर स्थिति के चलते दोनों को रेफर कर दिया। उभाव थाना क्षेत्र के अवायां ग्राम निवासी आशीष (16) और भोलू (13) साइकिल से चौकिया मोड़ की ओर आ रहे थे कि नगरा की ओर से आ रही रोडवेज बस ने साइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए ,हादसे के बाद पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।