फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   पोखरी में मिले बच्ची का शव मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज

पोखरी में मिले बच्ची का शव मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज

Fri, 03 Nov 2017 10:50 PM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
पोखरी में मिले बच्ची का शव मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज
भीमपुरा। घर से दो दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई छह वर्षीय बच्ची के पोखरी में मिले शव के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव घर के समीप पोखरी में उतराया हुआ मिला था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। बाद में बच्ची के दादा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा कायम करते हुए छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भीमपुरा थाना क्षेत्र के करौंदी गांव निवासी रामाश्रय चौहान की छह वर्षीय पुत्री अनुष्का चौहान एक नवम्बर की शाम पांच बजे के बाद परिजनों को नहीं दिखी। जिस पर परिवारीजन उसे तलाश करने लगे। गुरुवार को भी उसकी तलाश जारी रही। अंत में गांव के बागीचे और पोखरी की भी तलाशी करायी। लेकिन उसका कहीं अता-पता नही चल सका। शुक्रवार की सुबह इंद्राज चौहान के घर की महिलाएं जब शौच के लिए निकली तो घर के पीछे स्थित स्वामीनाथ चौहान की पोखरी में उतराए शव को देखा। महिलाओं के शोरगुल मचाने पर पहुंचे परिवारीजनों ने शव की पहचान अनुष्का के रूप में की। सूचना पर भीमपुरा थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश यादव मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद नगरा पुलिस के साथ सीओ रसड़ा अवधेश चौधरी भी मौके पर पहुंचे और बच्ची का शव निकलवाया। फोरेंसिक टीम को जांच के लिये घटना स्थल पर बुलाया और जांच करवाई। बच्ची के दादा श्रीराम चौहान की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed