फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   पंदह के तत्कालीन सीडीपीओ सस्पेंड, विभागीय कार्रवाई की संस्तुति

पंदह के तत्कालीन सीडीपीओ सस्पेंड, विभागीय कार्रवाई की संस्तुति

Mon, 18 Sep 2017 11:35 PM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
पंदह के तत्कालीन सीडीपीओ सस्पेंड, विभागीय कार्रवाई की संस्तुति
बलिया। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने पंदह ब्लॉक के पूर्व बाल विकास परियोजना अधिकारी संजय सिंह को निलंबित करते हुए उनके ऊपर विभागीय कार्यवाही की संस्तुति कर दी है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि करीब दो साल पहले संजय सिंह ने बतौर सीडीपीओ जिले में तैनात थे। इसके बाद श्री सिंह की तैनाती बाल विकास परियोजना पर कर दी गई। तैनाती के दौरान कई तरह के आरोप लगे थे और जांच चल रही थी। सूत्रों की मानें तो जांच रिपोर्ट में दोषी मिलने पर जिलाधिकारी ने तत्कालीन सीडीपीओ निलंबित करते हुए इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की भी संस्तुति की है। हालांकि करीब एक साल पहले श्री सिंह का स्थानांतरण अमेठी जनपद के लिए हो गया। इस बाबत प्रभारी सीडीपीओ मालती ने बताया कि जिलाधिकारी ने पंदह के पूर्व सीडीपीओ को निलंबित किया है।
विज्ञापन

इनसेट...
बतौर डीपीओ दूसरी पाली शुरू करेंगे विनीत
बलिया। पांच साल पहले जिले में बतौर बाल विकास विभाग के डीपीओ (जिला कार्यक्रम अधिकारी) कार्य कर चुके विनीत कुमार सिंह ने दोबारा जिले में योगदान दिया है। बताया जाता है कि उन्होंने बतौर सीडीपीओ योगदान दिया है, लेकिन वरिष्ठता के आधार पर उन्हें डीपीओ का प्रभार दिया जाना तय है। वर्तमान में यह प्रभार पंदह की सीडीपीओ मालती के पास है। इस बाबत श्री सिंह ने बताया कि सोमवार को देरशाम तक उन्हें डीपीओ का प्रभार मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed