फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   युवती पर जानलेवा हमले का प्रयास

युवती पर जानलेवा हमले का प्रयास

Fri, 15 Feb 2019 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
युवती पर जानलेवा हमले का प्रयास
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के बांसडीह, बलिया मार्ग पर राजपुर गांव के पास शुक्रवार की शाम टेंपो से बलिया जा रही युवती ने बाइक सवार पर तीन युवकों पर जान से मारने की नियत से हमला करने का आरोप लगाया हैं। मनियर कस्बा निवासी अधिवक्ता प्रिया सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि मैं बलिया शहर के विशुनीपुर में रहती हूं। आज बलिया जा रही थी तो बुलेट से आए तीन युवकों ने टेंपो रोककर कट्टे से मेरे ऊपर फायर किया। पर्स आदि छीन लिया। लेकिन घटना में मैं बाल बाल बच गयी। मौके पर पहुंचकर सीओ बांसडीह अशोक कुमार सिंह व कोतवाल गगनराज सिंह ने घटना की छानबीन की। सीओ ने बताया की प्रापर्टी को लेकर भाई बहन के बीच कई मुकदमे चल रहे हैं, घटना की जांच की जा रही हैं। कोतवाल ने बताया की जमीन जायदाद को लेकर भाई व बहन के बीच झगड़ा चल रहा हैं। तहरीर मिली हैं मामला संदिग्ध लग रहा हैं जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed