फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   चोरों ने ताला चटकाकर हजारों का सामान उड़ाया

चोरों ने ताला चटकाकर हजारों का सामान उड़ाया

Thu, 27 Dec 2018 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने ताला चटकाकर हजारों का सामान उड़ाया
विशुनपुरा। उभांव थाना क्षेत्र के खंदवा चट्टी पर मंगलवार की रात चोरों ने रामकृपाल गुप्ता की किराने के दुकान सहित आसपास की आधा दर्जन दुकानों का ताला चटका कर हजारों रुपए के नकदी एवं सामानों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ितों को बुधवार की सुबह जानकारी हुई तो पुलिस को जानकारी दी। पीड़ितों की सूचना पर डायल सौ की पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन की।
विज्ञापन

उंभाव थाना क्षेत्र के खंदवा चट्टी स्थित दुकानदार प्रतिदिन की भांति मंगलवार को अपनी-अपनी दुकानें बंद कर घर चले गए। सर्दी की रात का फायदा उठाते हुए चोर चट्टी पर स्थित रामकृपाल गुप्ता की किराने की दुकान का ताला तोड़कर पांच हजार नगदी सहित लगभग 15 हजार रुपए के सामानों पर हाथ साफ कर दिया। इसके अलावा चोरों ने श्रीराम गोड़ की साइकिल की दुकान का ताला तोड़े व दुकान में रखा टायर ट्यूब व अन्य सामानों पर हाथ साफ कर दिया। सर्वेश्वर यादव की स्टेशनरी की दुकान, लालबहादुर चौहान एवं रमाशंकर यादव की पान की गुमटी तथा हीरा यादव की मिठाई की दुकान का ताल तोड़कर उसमें रखे नगदी व सामानों को लेकर चंपत हो गए। दुकानदारों को घटना की जानकारी सुबह हुई तो पीड़ितों ने चोरी की सूचना डायल 100 को दी। सूचना पर पहुची डायल सौ की पुलिस ने छानबीन की। पीड़ितों ने घटना की तहरीर उभाव पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed