फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल, एक की मौत

बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल, एक की मौत

Sat, 20 Oct 2018 11:12 PM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल, एक की मौत
बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के देवस्थली स्कूल के पास शनिवार की सुबह दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें बालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां एक युवक को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं पिता-पुत्र की गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि रसड़ा कोतवाली के नगहर निवासी प्रमोद यादव (30) व रंजीत सैनी (25) बाइक से रसड़ा जा रहे थे। उधर, फेफना थाना क्षेत्र के तीखा गांव निवासी पप्पू यादव (30) व उनका सात वर्षीय पुत्र प्रियांशु बाइक से रसड़ा से गांव आ रहे थे। जैसे ही देवस्थली स्कूल के पास पहुंचे कि दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई जिसमें बालक सहित चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने रंजीत सैनी को मृत घोषित कर दिया। जबकि पप्पू यादव व उनके पुत्र की हालत नाजुक देख वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed