{"_id":"59aee4b34f1c1b9e078b46bf","slug":"51504634035-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़िता की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीड़िता की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा
Updated Tue, 05 Sep 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमपुरा। थाना क्षेत्र के बाराडीह लवाई पट्टी गांव में रविवार को जमीन विवाद में महिला के साथ मारपीट व 100 नंबर पुलिस से दुर्व्यवहार के मामले में
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस नेे छह नामजद समेत दस लोगों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। महिला की तहरीर में पुलिस के साथ दबंगों द्वारा दुर्व्यवहार का जिक्र किया गया है, लेकिन हैरत की बात यह है कि महकमे के आला अफसरों ने इसे संज्ञान में नहीं लिया और मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया।
मालूूम हो कि बाराडीह लवाई पट्टी गांव में गांव की राजकुमारी का जमीनी विवाद गांव के ही अरुण कुमार आदि लोगों से चल रहा था। जिसमें एक पक्ष उक्त जमीन पर रविवार की शाम नींव खोद कर दीवाल जोड़वाने लगा। राजकुमारी ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। इसकी सूचना उक्त महिला ने 100 नंबर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची 100 नंबर की पुलिस ने जमीन जोड़वाने का काम रुकवाया तो दूसरे पक्ष के लोग पुलिस से ही उलझ गए। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए दो लोगों को पकड़ लिया तथा उनका सिर्फ शांति भंग में चालान कर दिया। 100 नंबर पुलिस के साथ दुर्व्यवहार और पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं किए जाने का मामला मीडिया तक पहुंचा तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सोमवार की देर रात पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर छह नामजद समेत दस लोगों के खिलाफ धारा 147, 323, 332, 452, 506 में मुकदमा दर्ज किया।