फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   बेसहारा बन जेवर और नगदी उड़ाने वाली गिरफ्तार

बेसहारा बन जेवर और नगदी उड़ाने वाली गिरफ्तार

Fri, 16 Jun 2017 11:55 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
बेसहारा बन जेवर और नगदी उड़ाने वाली गिरफ्तार
बेल्थरारोड(बलिया)। पीड़िता के पहचानने पर उभाव पुलिस ने टंगुनिया ग्राम में एक माह पूर्व चोरी हुए मोबाइल के साथ शुक्रवार को जालसाज महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जालसाज ने बेसहारा होने का झांसा देकर घर में रुकने के बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

टंगुनिया ग्राम निवासी जानकी देवी पत्नी राम बड़ाई के घर आठ माह पहले ममता यादव नामक महिला आई। ममता ने अपने को बेसहारा बताकर रात भर रुकने की याचना की। सहानुभूति के चलते जानकी ने ममता को अपने घर रख लिया। दूसरे दिन सुबह ममता चली गई। 18 मई को ममता पुन: जानकी के घर पहुंची। दो दिन रुकने के बाद तीसरे दिन सुबह बक्से का ताला तोड़ सोने, चांदी के आभूषण, 20 हजार रुपये नगद और दो मोबाइल लेकर रफूचक्कर हो गई। घटना के एक माह बाद बेल्थरारोड बाजार में घूमते समय जानकी ने ममता को देख लिया और शोर मचाने लगी। शोर सुनकर मौके पर जुटे राहगीरों ने ममता को पकड़ लिया। ममता के पास चोरी की गई मोबाइल बरामद की गई। पुलिस ने जालसाज महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed