फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   बाइक की टक्कर से बालक की मौत

बाइक की टक्कर से बालक की मौत

Wed, 25 Apr 2018 10:44 PM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से बालक की मौत
नगरा-भीमपुरा मार्ग पर दहीर पट्टी गांव के सामने बुधवार की दोपहर तेज रफ्तार से आ रही बाइक की चपेट में आने से एक दस वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज को ले जाते समय उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन नगरा-भीमपुरा मार्ग को जाम मुवावजे की मांग करने लगे। डेढ़ घंटे के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

भीमपुरा थाना क्षेत्र के दहीर पट्टी निवासी वीरेंद्र कुमार का दस वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार बुधवार की दोपहर में अपनी दादी भाग्यमनी देवी के साथ अब्बासपुर गांव में सड़क पार कर यज्ञ देखने जा रहा था कि भीमपुरा के तरफ से तेज रफ्तार से आ रही बाइक की चपेट में आ गया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। इसके बाद बाइक सवार व गांव के लोगों उसे प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी नगरा ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए मऊ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय बालक की रास्ते में मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया। सूचना मिलते ही एसडीएम बेल्थरारोड सुशील लाल श्रीवास्तव, सीओ रसड़ा अवधेश चौधरी, थानाध्यक्ष जगदीश प्रसाद मौके पर पहुंच गये। इसके बाद एसडीएम ने पीड़ित परिवार को बारह वीसा कृषि की जमीन पट्टा करने लिए राजस्व विभाग को निर्देशित करते हुए बाइक सवार पर मुकदमा दर्ज करने के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ जाम। इसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर अंत परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दी।
विज्ञापन

इनसेट...
...बचवन के का जवाब देइब
भीमपुरा। मृतक बालक रंजीत अपने तीन भाइयों में बीच का था। इसके माता पिता नैनीताल में नौकरी करते हैं। घटना की सूचना मिलते ही उनके होश उड़ गए। लड़के की दादी विलाप करते हुए बस यही कह रही थी कि अब अपने बचवन के का जबाब देइब।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed