{"_id":"5a73545d4f1c1bf07b8b4e50","slug":"41517507677-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसो में चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसो में चार घायल
Updated Thu, 01 Feb 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया/रसड़ा। दो स्थानों पर अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटनाओं में चालक समेत चार लोग घायल हो गए। जबकि कुछ स्कूली बच्चे भी चोटिल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि बच्चोंा को प्राथमिक इलाज के बाद घर जाने दिया गया। नगर के सती माई के स्थान पर स्कूल की मिनी बस और टेंपो में भिड़ंत हो गई जबकि वहीं रसड़ा इलाके में ट्रक ने मैजिक को टक्कर मार दी।
बलिया से टेंपो में सवारी भर कर चालक बांसडीहरोड स्थित सती माई के स्थान पर जा रहा था उधर से दिल्ली पब्लिक स्कूल की मिनी बस बच्चों को लेकर आ रहा था। अभी शहर के तिखमपुर पहुंचाया ही था कि दोनों में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर की आवाज सुन आसपास के लोग वहां एकत्रित हो गए और सभी घायलों को बचाव कार्य में जुट गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। घायलों में बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के टेंपो चालक राजकुमार (30), शहजाहा (60) पत्नी मुहम्मद मुनिर, एवं रसड़ा कोतवाली क्षेत्र अठीलापुरा निवासी ललीता देवी (22) पत्नी सोनू एवं स्कूल वाहन मे सवार घायल बच्चों में दिशा सिंह, मधु यादव, अंकुर पांडेय एवं चंद्रशेखर शामिल है।
रसड़ा : मऊ मार्ग स्थित पकवाइनार रेलवे क्रासिंग के समीप गुरूवार की सुबह मऊ की तरफ से आ रही डीसीएम टाटा मैजिक की रसड़ा की तरफ से जा रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। जिसमें टाटा मैजिक ड्राइवर मऊ जनपद थाना सराय लखनसी के ताजोपुर निवासी प्रांजल श्रीवास्तव (30) पुत्र प्रदीप श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना में टाटा मैजिक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। नगर के भगत सिंह की तिराहा पर सड़क पर करते समय बाइक की टक्कर से नागपुर निवासी अधेड़ रामविलास राजभर 55 पुत्र कन्हैया राजभर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया। जिसमें प्रांजल श्रीवास्तव की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।