फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   कन्हैया हत्याकांड: एक युवक थाने में हुआ हाजिर

कन्हैया हत्याकांड: एक युवक थाने में हुआ हाजिर

Sun, 25 Jun 2017 11:31 PM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
कन्हैया हत्याकांड: एक युवक थाने में हुआ हाजिर
इब्राहिमपट्टी। भीमपुरा पुलिस ने 25 दिन बाद भी कन्हैया हत्याकांड का खुलासा नहीं कर पाई है। हालांकि पुलिस इस मामले में पांच दिनों से एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जबकि दूसरा आरोपी पिता के गिरफ्तारी के बाद शनिवार की सुबह थाने पहुंच हाजिर हुआ। बावजूद अभी तक पुलिस मामले की तह तक नहीं जा सकी है। जिससे लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। हालांकि पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया है।
विज्ञापन

मालूम हो कि भीमपुरा थाना क्षेत्र के इब्राहिमपट्टी गांव में 30 मई की रात सेवानिवृत्त रेलकर्मी कन्हैया राम की बदमाशोंने चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। घटना के बाद तत्कालीन एएसपी, सीओ रसड़ा, स्वाट व फोरेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुंच गई थी, जहां से हत्या में प्रयुक्त चाकू सहित अन्य साक्ष्य बरामद किया था।
विज्ञापन

घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने टीम गठित कर दिया था। घटना के लगभग 20 दिन बाद पुलिस ने क्षेत्र के दो लोगों को उठाया। इसके बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को पूछताछ करने के बाद इस शर्त पर छोड़ दिया कि अगर तुम्हारा लड़का थाने में हाजिर नहीं हुआ तो तुम्हें ही आरोपी बनाया जाएगा। जिसके बाद उसका पुत्र भीमपुरा थाने में शनिवार को हाजिर हो गया। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। इस बाबत सीओ रसड़ा श्रीराम ने बताया कि जो भी होगा, उसका खुलासा कर दिया जाएगा। कोई निर्दोष न फंसे इसकी सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed