फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   40 lakh liquor recovered

40 लाख की शराब बरामद

Tue, 04 Jul 2017 11:00 PM IST
ballia
ballia Updated Tue, 04 Jul 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
40 lakh liquor recovered
पकड़ी लाखों की अंग्रेजी शराब। - फोटो : ballia
बैरिया  थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर स्थित चांद दियर पुलिस चौकी के पास लगे बैरियर पर पुलिस ने अवैध शराब लदे ट्रक को पकड़ा। तलाशी में ट्रक पर पंजाब राज्य के मोहाली निर्मित कुल 6792 शीशी शराब मिली। जिसकी कीमत बाजार में करीब 40 लाख आंकी जा रही है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिररफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि बैरियर पर पुलिस ने ट्रक को रोकने का इशारा किया लेकिन चालक ने नहीं रोका तो कोतवाल अविनाश सिंह ने उसका पीछा कर जयप्रभा पुल पर घेर लिया।  पुलिस ने चालक से कागजात मांगा तो पशु आहार लदे होने का कागजात दिया, जो अमृतसर से पूर्णिया जा रहा लेकिन जब तिरपाल हटवाकर जांच की गई तो बोरियो में गेहूं के डंठल भरे हुए थे और इन्हीं के बीच में शराब लादी गई थी। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर थाने ले आई और शराब को उतरवाया।
विज्ञापन


इसमें पंजाब राज्य के मोहाली जिले की निर्मित रायल स्टेट डीलक्स विस्की की 750 एमएल की 3432 बोतल, 375 एमएल की 2880 शीशी तथा 200 एमएल की 480  शीशी कुल  6792 पीस था। जिसकी कीमत  बाजार में करीब 40 लाख आंकी जा रही है। पुलिस ने ट्रक चालक पंजाब राज्य के अमृतसर जिले के थाना किरिंडा क्षेत्र के ग्राम बासरके गुमानपुरा निवासी प्रकट सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के मुकदमा दर्ज करते हुए ट्रक व अवैध शराब को सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ त्रयंबक दूबे ने बताया कि तस्करी कर ले जाई जा रही शराब बरामद कर चालक को गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed