{"_id":"5bdf3f84bdec2269927590de","slug":"31541357444-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंबेडकर प्रतिमा की स्थापना को लेकर दो पक्षों में विवाद गहराया1","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आंबेडकर प्रतिमा की स्थापना को लेकर दो पक्षों में विवाद गहराया1
Updated Mon, 05 Nov 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमपुरा। थाना क्षेत्र के ग्रामसभा असढ़िया के मौजा धरमपुर गांव में सौर स्थान की जमीन पर आंबेडकर प्रतिमा रखने को लेकर एक ही वर्ग के दो पक्षों में विवाद हो गया। विरोध पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने शनिवार को प्रतिमा को थाने उठा लाई। रविवार की सुबह सैकड़ों की संख्या में लोगों थाने पहुंच गए। आंबेडकर प्रतिमा को वापस करने की मांग करने लगे। जिस पर थानाध्यक्ष ने अधिकारियों से अनुमति लेकर आने की बात कह लोगों को वापस भेजा।
भीमपुरा थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव की बस्ती में लोगों द्वारा दूसरे जगह से लाई गई आंबेडकर की खंडित प्रतिमा को गांव के ही सौर स्थान पर रख दिया गया। इस बात से नाराज बस्ती के कुछ लोगों ने इसकी शिकायत एसपी से की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाध्यक्ष भीमपुरा यादवेंद्र पांडेय ने आंबेडकर प्रतिमा को कब्जे में लेकर थाने उठा ले आए। रविवार की सुबह दूसरे पक्ष के सैकड़ों लोगों का हुजूम थाने पर पहुंच गया आंबेडकर प्रतिमा वापस करने की मांग करने लगे। यह देख कुछ देर तक पुलिस सकते में आ गई, हालांकि बाद में पुलिस ने एसडीएम से अनुमति लेकर आने की बात कहते हुए ग्रामीणों को शांत कराया। इस बाबत क्षेत्राधिकारी रसड़ा एके सिंह ने बताया कि प्रतिमा को लेकर विवाद होने पर एसडीएम के निर्देश पर कार्रवाई की गई है।