फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   3 Two died and four injured in road accident

सड़क हादसे में दो की मौत, चार घायल

Tue, 05 Dec 2017 10:14 PM IST
ballia
ballia Updated Tue, 05 Dec 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
3 Two died and four injured in road accident
सड़क दुर्घटना
कोतवाली क्षेत्र के कासिमाबाद चौराहे पर सोमवार की रात स्कार्पियों एवं ट्रक की टक्कर में प्रधान प्रतिनिधि समेत छह लोग घायल हो गए। इसमें दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। वहीं घायलों को सीएचसी रसड़ा पहुंचाया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के सरदासपुर निवासी हीरा कन्नौजिया के पुत्र विश्वनाथ कन्नौजिया उफ़ॱर विशाल की बारात बड़े ही धूमधाम से गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद निवासी योगेंद्र कन्नौजिया के यहां गई थी। वहां से मांगलिक कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न होने के बाद प्रधान प्रतिनिधि रामेश्वर सिंह डब्बू (25),  हरि गुप्ता (70), रामबदन (70), अनिल (33), मंटू (25), हरिंद्र (45) भोजन करने के बाद स्कार्पियो से घर वापस आ रहे थे। जैसे ही कासिमाबाद चौराहे पर पहुंचे कि रसड़ा की तरफ से तेज गति से जा रही ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें हरि गुप्ता एवं रामबदन की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि शेष गम्भीर रूप से घायल हो गए। वहीं प्रधान का एकलौता पुत्र व प्रधान प्रतिनिधि रामेश्वर सिंह डब्बू की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


नगराः नगरा गड़वार मार्ग पर नहर के समीप सोमवार को सुबह लगभग साढ़े आठ बजे रिक्सा लेकर आ रहे अधेड़ को तेज रफ्तार जा रही कार ने टक्कर मार दी। आसपास के लोग उसे एक प्राइवेट अस्पताल पर लेकर गए, जहां उपचार चल रहा था। मंगलवार को उसकी मौत हो गई। उंभाव थाना क्षेत्र के शिवपुर मठिया, बेल्थरारोड निवासी विक्त्रस्म पटेल (55) नगरा कस्बे में अपने रिश्तेदार के यहाँ रहता था और रिक्सा चलाकर जीविकोपार्जन करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed