फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े

Wed, 31 Jan 2018 11:16 PM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के बलवार गांव में बंजर की जमीन को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसमें दोनों पक्षों से सात महिलाओं सहित कुल 11 लोग घायल हो गए । आसपास मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों के घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चार की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार गांव में बुधवार की सुबह शिवजी यादव व गोरख राजभर के परिवार के बीच बंजर की जमीन को लेकर कहासुनी होने के बाद मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से संतोष यादव (24), शिवजी यादव (42), गुड्डू उर्फ अंचल (34), रिंकू उर्फ राकेश (41), जबकि दूसरे पक्ष से गुड़िया (22) पुत्री गोरख, अंजू (20) पुत्री स्वामीनाथ राजभर, कुंती (45) पत्नी संजय, शोभा (15) पुत्री सामराज्य , पूजा (18) पुत्री सामराज्य, मीरा (18) पुत्री संजय, ऋषिका (13) पुत्री संजय घायल हो गई । सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ। पुलिस दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed