फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   स्वॉट व पुलिस टीम ने 16 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ा

स्वॉट व पुलिस टीम ने 16 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ा

Tue, 19 Mar 2019 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
स्वॉट व पुलिस टीम ने 16 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ा
रेवती। एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत एएसपी व सीओ बैरिया के निर्देशन में पुलिस एवं स्वॉट टीम ने संयुक्त रूप से सोमवार की भोर में गोपालनगर से डीसीएम में लदे दिल्ली निर्मित करीब 16 लाख की अवैध शराब बरामद किया। टीम ने मौके से ट्रैक्टर व बाइक को भी कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोपालनगर में डीसीएम से अवैध शराब की खेप लाई गई है और उसे ट्रैक्टर पर उतारा जा रहा है। सूचना मिलने के बाद स्वॉट टीम प्रभारी विनीत राय तथा रेवती एसएचओ राकेश कुमार सिंह के साथ ही थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई और अवैध शराब लदे डीसीएम के साथ ही ट्रैक्टर व एक बाइक को कब्जे में ले लिया। हालांकि पुलिस टीम को आते देख अवैध शराब के कारोबारी तथा वाहनों के चालक भाग गए। पुलिस के अनुसार पकड़ी गई 400 पेटियों में 180 एमएल की 19200 शीशियों में व्हिस्की है। पुलिस ने इसकी कीमत 16 लाख रुपये आंकी है। सीओ बैरिया उमेश कुमार ने बताया कि उक्त शराब को घाघरा नदी के रास्ते बिहार ले जाने के प्रयास किया गया था। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात शराब तस्करों के अलावा गाड़ी मालिकों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा कायम दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

स्वॉट टीम व रेवती पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गोपालनगर से अवैध शराब बरामद होने के बाद दोपहर में पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ रेवती थाने पहुंचे। एसपी ने गोपालनगर पुलिस चौकी प्रभारी की जमकर क्लास ली। उन्होंने फटकार लगाते हुए कहा कि भविष्य में इस प्रकार की गलती न हो। एसपी ने चुनाव संबंधी तैयारियों के बाबत सीओ व एसओ रेवती से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed