फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   हत्या के चार दिन बाद भी आरोपी पुलिस पकड़ से दूर

हत्या के चार दिन बाद भी आरोपी पुलिस पकड़ से दूर

Thu, 07 Jun 2018 12:04 AM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
हत्या के चार दिन बाद भी आरोपी पुलिस पकड़ से दूर
बलिया। सहतवार थाना क्षेत्र के टीएस बंधा स्थित महाराजपुर चट्टी पर तीन जून को बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के पुरास निवासी व सपा नेता मनोज सिंह का का शव मिला था। मृतक को तीन गोलियां लगी थीं। इस मामले में पुलिस ने मृतक के भाई अनुज कुमार सिंह की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई, लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तारी नहीं कर सकी।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि तीन जून की सुबह सहतवार थाना क्षेत्र के टीएस बंधे के 63-64 के बीच सड़क के किनारे मनोज का शव मिला था। जिसके शरीर में बदमाशों ने तीन गोलियां मारी थी। सहतवार थानाध्यक्ष शमीम अली सिद्दीकी अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच छानबीन शुरू किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया था। थानाध्यक्ष ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों एवं अपने आला अफसरों को दिया। सूचना मिलते ही बांसडीह सीओ टीएन दुबे, पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली, एएसपी विक्रांत वीर मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल का गहनता से निरीक्षण किया। मृतक के भाई अनुज कुमार सिंह के तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया था। लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से कोसों दूर है। बांसडीह सीओ टीएन दुुबे ने बताया कि अभी कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। पुलिस टीम कार्रवाई में लगी हुई है। शीघ्र ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed