फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   बाइक की टक्कर में दो घायल

बाइक की टक्कर में दो घायल

Fri, 04 Aug 2017 12:18 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
बाइक की टक्कर में दो घायल
रसड़ा। रसड़ा-मऊ मार्ग स्थित महतवार चट्टी के समीप गुरुवार को दो बाइकों की आमने सामने टक्कर में एक ही बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां दोनों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, मऊ जनपद के घोषी थाना के सददोपुर निवासी बिहारी (58) बाइक से एक युवक के साथ से मऊ से आ रहे थे। इसी दौरान रसड़ा से जा रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई, जिससे बिहारी एवं पीछे बैठा युवक दोनों दूर जा गिरे। सिर एवं पैर में गंभीर चोटे आई थी। सिर में चोट लगने के कारण दोनों बेहोश हो गए। जबकि दूसरी बाइक पर सवार दंपत्ति मामूली रूप से चोटिल हुए। बेहोशी की हालत में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया, जहां इलाज के दौरान हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। बिहारी की पहचान पहचान पत्र से की गई जबकि 40 वर्षीय युवक की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed