फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   लड़कियां हो रही छींटाकशी का शिकार

लड़कियां हो रही छींटाकशी का शिकार

Fri, 04 Aug 2017 12:06 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
लड़कियां हो रही छींटाकशी का शिकार
बलिया/हनुमानगंज। एंटी रोमियो की सुस्ती है कि रोमियो एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। पार्क हो स्कूल, या फिर कालेज लड़कियां फिर छींटाकशी का शिकार होने लगी हैं।
विज्ञापन

हनुमानगंज क्षेत्र के जनेश्वर मिश्र पार्क, शही स्मारक बसंतपुर, केंद्रीय विद्यालय जीराबस्ती, ज्ञानपीठिका स्कूल के पास हमेशा रोमियो और मनबढ़ों का जमावड़ा लगता था। लेकिन एंटी रोमियो के गठन के बाद इस पर अंकुश लगा। रोमियो सुधर गए या फिर भूमिगत हो गए थे। लेकिन एंटी रोमियो दस्ता के सुस्त पड़ते ही रोमिया तथा मनबढ़ एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। चूंकि हनुमानगंज इलाके में पार्क, स्कूल अधिक हैं लिहाजा यहां रोमियो की आवाजाही ज्यादा है। इनके एक बार फिर सक्रिय हो जाने से जहां एक तरफ लड़कियां अपने को असुरक्षित महसूस करने लगी हैं वहीं आए दिन छेड़खानी, छींटाकशी जैसी घटनाएं बढ़ने लगी हैं।
विज्ञापन

बीते रविवार की है जब एक मां ने अपनी लड़की को लेकिर सिटी कर्ट में शापिंग करने गई थी। मां और बेटी की मानें तो चित्तू पांडेय दो लड़के उनके पीछे पड़े और पीछे-पीछे सिटीकर्ट तक जा पहुंचे। रोमियो से अपने आपको घिरता देख सिटीकर्ट के गार्ड से इसकी शिकायत की। इसके बाद गार्ड ने तत्परता दिखाई, तब जाकर रोमियो भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हनुमानगंज स्थित एक स्कूल से एक लड़की को रोमियो ने इतना परेशान कर दिया था कि उसे 100 नंबर पर डायल करना पड़ा। पुलिस मौके पर जरूर पहुंची थी, लेकिन रोमियो पुलिस के हाथ नहीं लगा था।

शहर की एक छात्रा को बीते कई दिनों से कई लड़कों ने परेशान किया था। डरी सहमी लड़की ने अपनी मां से बात बताई लेकिन लोकलाज के डर से मां भी चुप रही। इसके बाद मनचलो का हौसला बुलंद हो गया, बाद में लड़की के परिवार ने पुलिस से शिकायत की। जिसकी भनक रोमियो लगी तब उसने पीछा छोड़ा।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed