फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   महाराष्ट्र पुलिस का खाली हाथ लौटना बना चर्चा का विषय

महाराष्ट्र पुलिस का खाली हाथ लौटना बना चर्चा का विषय

Sun, 30 Jul 2017 11:46 PM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र पुलिस का खाली हाथ लौटना बना चर्चा का विषय
रसड़ा। महाराष्ट्र पुलिस ने पुलिस के सहयोग से नगर के विभिन्न स्वर्ण व्यवसाइयों के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर एक व्यवसाई को हिरासत में लिया। महाराष्ट्र पुलिस का खाली हाथ लौटना नगर में चर्चा का विषय बना रहा । दिनभर अफवाहों का बाजार गरम रहा। मुंबई में महीनों पूर्व एक स्वर्ण व्यवसायी के यहां करोड़ो रूपये का सोना चोरी हो गया था। बाद में पुलिस ने चोर को पकड़ भी लिया था । चोर के निशानदेही पर ही महाराष्ट्र पुलिस शनिवार को रसड़ा पहुंची। नगर के स्टेशन रोड निवासी स्वर्ण व्यवसाई श्याम जी वर्मा पुत्र छोटेलाल को हिरासत में ले लिया। रतनपूरा में व्यसाय करने वाले बजाजी मोहल्ला निवासी संतोष सोनी के घर छापेमारी किया। इसके साथ ही कई स्वर्ण व्यवसाइयों के यहां महाराष्ट्र पुलिस ने छापा मारा। संतोष सोनी का रतनपुरा स्थित स्वर्ण आभूषण दुकान पर भी छापेमारी किया। हिरासत में लिये श्याम जी वर्मा को देर रात महाराष्ट्र पुलिस द्वारा मऊ जनपद के हलधर पुर थाने के पास छोड़ दिया। स्वर्ण व्यवसायी को देर रात्रि हलधर में छोड़ने पर महाराष्ट्र पुलिस पर कई सवाल खड़े कर दिये। शनिवार को रात तक नगर के स्वर्ण व्यवसाइयों का जमावड़ा कोतवाली थाने के इर्द गिर्द लगा रहा। महाराष्ट्र पुलिस का दिनभर छापेमारी कर खाली हाथ वापस लौटना भी चर्चा का विषय बना रहा था । नगर में अफवाहों का बाजार भी गर्म रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed