फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   पूर्व प्रधान के घर लाखों की चोरी

पूर्व प्रधान के घर लाखों की चोरी

Mon, 09 Jul 2018 10:40 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधान के घर लाखों की चोरी
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के चोगड़ा बाजार में चोरों ने रविवार की रात पूर्व प्रधान के घर हजारों रुपये नकदी समेत लाखों रुपये के गहने पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया है। बताया जाता है कि परसिया गांव के पूर्व प्रधान बृजेश चौहान चोगड़ा बाजार में घर बनाकर रहते हैं, जहां बाउंड्रीवाल भी घर की सुरक्षा के लिए दी गई है। रविवार की रात पीड़ित का परिवार भोजन करने के बाद सोने चला गया। लेकिन घर का पिछला गेट खुला ही छूट गया। जहां से चोर घर में प्रवेश किया और घर में रखे करीब डेढ़ लाख के जेवरात व 50 हजार नकदी पर हाथ साफ कर दिया। परिजनों को घटना की जानकारी सोमवार की सुबह जगने के बाद हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस को बागीचे में बक्से व ब्रीफकेस फेंके मिले थे। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित द्वारा तहरीर नहीं दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed