{"_id":"5a2eb7a74f1c1bb6678c12d8","slug":"191513011111-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटना में पांच घायल
Updated Mon, 11 Dec 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
बेल्थरारोड (बलिया)। कस्बा में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। नगरा मोड़ पर शनिवार की रात अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से पिकअप सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए । उंभाव थाना क्षेत्र के ग्राम निवासी अवधेश (26) और नंदकिशोर (35) से चौकियां मोड़ की ओर आ रहे थे कि विपरीत दिशा से जा रहे ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर से पिकअप क्षतिग्रस्त हो गया तथा सवार दोनों घायल हो गए। उधर, सीयर-सोनाडीह से संबद्ध कुन्डैल- चैनपुर मार्ग स्थित महिला महाविद्यालय के पास ठोकर से टकराने के बाद बाइक सवार गफूर अहमद (46) पत्नी रेहाना (42) और पुत्री रूबी (25) घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया। जहां गंभीरावस्था के चलते मां-बेटी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि पिता गफूर को मामूली चोटें लगी।
विज्ञापन