फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   व्रती महिला संग कटी तीन की चोटी

व्रती महिला संग कटी तीन की चोटी

Sat, 12 Aug 2017 12:27 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
व्रती महिला संग कटी तीन की चोटी
बलिया। चोटी कटने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार को एक व्रती महिला की चोटी कट गई। जबकि गुरुवार की रात अलग-अलग क्षेत्र से दो चोटी काटने का मामला प्रकाश में आया। इस तरह दोनों दिन मिलाकर तीन चोटी कटने की घटना हो गई। घटना से जनता में नाराजगी बढ़ गई है। कुछ लोग जहां इसे अराजक तत्वों की हरकत बता रहा तो कुछ इसे भूत-प्रेत का साया बता रहे।
विज्ञापन

रेवती प्रतिनिधि के अनुसार, थाना क्षेत्र के बद्धिरामपुर गांव में चोटी कटने की घटना शुक्रवार की शाम प्रकाश में आई। शाम साढ़े चार बजे व्रती महिला रेनू (23) पत्नी नंदजी यादव घर की अन्य महिलाओं के साथ आंगन में बैठी हुई थी। अचानक बाल कटकर गिर गए। महिला भयभीत होकर घर में भागी और बेहोश हो गई। परिजनों ने महिला को सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी के चिकित्साधिकारी डा. शशि प्रकाश ने बताया कि चोटी कटने का हौवा के चलते भय तथा चौथ व्रत के वजह से खाली पेट के कारण महिला को चक्कर, सिर में दर्द एवं बेहोश हुई है।
विज्ञापन

चिलकहर प्रतिनिधि के अनुसार: गड़वार थाना क्षेत्र के नराव गांव निवासी संगीता राम पुत्री घनश्याम रोज की भांति खाना खाकर सोने चली गई। सुबह उठी तो चोटी कटी मिली, जबकि संगीता भी बिस्तर पर बदहवास पड़ी थी। परिवारीजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। इलाज के बाद उसको होश आया। रतसर प्रतिनिधि के अनुसार: गड़वार थाना क्षेत्र के छतवां गांव निवासी प्रदीप प्रजापति की 13 वर्षीय पुत्री कुसुम प्रजापति रोज की तरह घर के बरामदे में मसहरी लगा कर सो रही थी कि रात के किसी पहर उसकी चोटी कट गई। चोटी कटने का उसे तनिक भी आभास नही हुआ। घटना से गांव वालों में दहशत कम गुस्सा ज्यादा देखने को मिला। गांव के उमेश प्रजापति, राजकुमार , सोनू पाण्डेय आदि ने बताया कि यह कार्य किसी ने यहीं का किया है जल्द ही हकीकत सामने आ जाएगी। औरतें इसे लेकर डरी हुई हैं। वहीं एक दिन पूर्व बुधवार को भी लक्ष्मणपुर में राजपति बिंद की पुत्री मुन्नी बिंद (18) की भी चोटी देर रात सोते समय कट गई थी। परिजनों पुलिस को सूचना देते हुए मुन्नी को सीएचसी पर दिखाया। जहां चिकित्सकों ने उसे पूरी तरह स्वस्थ बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed