फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   कुश सोनी का आरोपी सनकी या शातिर

कुश सोनी का आरोपी सनकी या शातिर

Sun, 23 Dec 2018 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
कुश सोनी का आरोपी सनकी या शातिर

विज्ञापन
रतसर। गड़वार थाना क्षेत्र के अमडरिया में बीते 15 दिसंबर से लापता बालक कुश सोनी (12) की लाश उसी के घर में सौतेले भाई दिनेश सोनी (24) के कमरे से 22 दिसंबर की शाम बरामद की गई थी। जबकि सौतेला भाई घर छोड़कर भागा हुआ है। गांव वालों का कहना है कि वह आरोपी दिनेश हमेशा हिंसक फिल्में बड़े ही चाव से देखता था। अक्सर बातचीत में वह लोगों से टार्चर करने के तरीके पर बहस करता था। मुहल्ले के लोगों ने बताया कि कुश के लापता होने से दो दिन पूर्व दिनेश ने एक कुत्ते को पकड़ा और अपने कमरे में ले गया था। इसके बाद कुत्ते का गला घोंट कर मार डाला था। ठीक उसी प्रकार कुश के शव के साथ भी क्रूरता की गई थी। जिस तरह से शव को गर्दन से लेकर पैर तक एक ही जंजीर से बांधा गया था, उसे खोलने में पुलिस को पसीने छूट गये।
ध्रुपजी सोनी की पहली पत्नी कौशल्या से दो पुत्री और दो पुत्रों में दिनेश सबसे छोटा है। दो पुत्री संगीता व सरिता की शादी बहुत पहले हो चुकी है। बड़ा पुत्र संतोष सोनी आजमगढ़ में सोनारी का काम करता है और लंबे समय से वही रहता भी है। हत्यारोपी दिनेश यहीं रहकर कभी खलासीगिरी तो कभी अन्य कार्य करता है। पहली पत्नी कौशल्या की मौत के बाद ध्रुपजी ने दूसरी शादी माला देवी से की। जिनकी तीन संतानों में पुत्री संगीता की भी शादी गोपालगंज बिहार में हो चुकी है। बड़ा पुत्र लव सोनी भी अपनी बहन के यहां गोपालगंज में रहकर पढ़ता है। जबकि कुश गांव में रहकर कक्षा छह में पढ़ता था।
विज्ञापन

बहन संजू ने बताया कि जिस दिन कुश घर से लापता हुआ, उस दिन वह घर पर अकेली थी। माता-पिता दोनों द्वाबा क्षेत्र के सुदिष्टपुरी मेला में दुकान लगाने गये थे। 15 दिसंबर को वह दोपहर में उसने भाई को आखिरी बार देखा था। उसी समय से सौतेले भाई के कमरे पर भी ताला लगा हुआ था। माला देवी ने बताया कि दिनेश आये दिन हिंसक तरीके से सभी से मारपीट करता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि बीते 27 मार्च को भी दिनेश ने उन पर बालू चोरी का आरोप लगाते हुए उनकी और पति की पिटाई की थी। उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन गांव वालों के कहने पर कोई मुकदमा नहीं लिखवाया। 24 घंटे बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। रविवार को एएसपी ने भी घटना स्थल पर पहुंच लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed