फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   गड्ढे में अनियत्रिंत होकर गिरी बाइक, तीन घायल

गड्ढे में अनियत्रिंत होकर गिरी बाइक, तीन घायल

Fri, 14 Dec 2018 12:37 AM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
गड्ढे में अनियत्रिंत होकर गिरी बाइक, तीन घायल
जयप्रकाशनगर। बैरिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 बैरिया-मांझी मार्ग पर स्थित जयप्रभा सेतु पर बने गड्ढे के चलते गुरुवार की सुबह अनियंत्रित बाइक सवार गिर गए। इस हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को एक ट्रक चालक ने रिविलगंज बाजार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एक घायल की स्थिति को गंभीर देख पटना के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि बिहार राज्य के सारण जिले के लखीमपुर गांव निवासी बबलू गुप्ता (32), सियाराम गुप्ता (29 )व रविंद्र गुप्ता (36) बाइक से बुधवार को शादी-विवाह के सिलसिले में सुल्तानपुर गांव आए थे और गुरुवार को अपने गांव लौट रहे थे। जयप्रभा सेतु पर बने गढ्ढे में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे तीनों लोग घायल हो गए। पीछे से जा रहे ट्रक चालक ने अपने ट्रक पर बैठाकर सारण जिले के रिविलगंज बाजार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुचाया जहां चिकित्सकों ने बबलू गुप्ता की स्थिति गम्भीर देख पटना के लिए रेफर कर दिया। वहीं, अन्य दोनों घायलों का इलाज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed