फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्राधिकारी के खिलाफ खोला मोर्चा

भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्राधिकारी के खिलाफ खोला मोर्चा

Tue, 12 Sep 2017 12:03 AM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्राधिकारी के खिलाफ खोला मोर्चा
रसड़ा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रसड़ा क्षेत्राधिकारी द्वारा सोमवार को प्रधान संघ जिलाध्यक्ष एवं भाजपा नेता के पुत्र की पिटाई किए जाने के विरोध में क्षेत्राधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कोतवाल को तहरीर देकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्राधिकारी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने की मांग पर अड़ गए। हालांकि सूचना पर पहुंचे रसड़ा क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार चौधरी के आश्वासन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी तहरीर वापस ली। इस दौरान कोतवाली परिसर में गहमागहमी का माहौल रहा।
विज्ञापन

बताया जाता है कि भाजपा कार्यकर्ता प्रधानपुर निवासी पीयूष कुमार यादव पुत्र प्रधान राधेश्याम यादव के संग कोतवाली पहुंच कर क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार चौधरी के खिलाफ तहरीर दिया। तहरीर में पीयूष यादव ने आरोप लगाया कि डाकबंगला स्थित अपनी ऑटोमोबाइल दूकान पर चार पहिया वाहन का हार्न सहीं करा रहा था। क्षेत्राधिकारी डाक बंगला गेट पर सादा वेश में पहुंचे और बिना कुछ कहे गालियां देते हुए थप्पड़ मार दिए। इस घटना से आहत कार्यकर्ताओं ने क्षेत्राधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इसकी सूचना मिलने पर सीओ कोतवाली में पहुंचे और भाजपा कार्यकर्ताओं से वार्ता कर मामला शांत कराया। इस मौके पर प्रधान संघ अध्यक्ष राधेश्याम यादव, भूपेन्द्र सिंह, प्रधान प्रतिनिधि आत्मा सिंह, मोहन सिंह, सुनील मौर्या, हर्ष नारायण सिंह, प्रेमचन्द सिंह, रामभुवन सिंह पप्पू, संदीप सोनी, शिशिर श्रीवास्तव, आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed