{"_id":"59b6d5234f1c1bf37f8b60ad","slug":"181505154339-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति समेत पांच पर डीपी एक्ट का मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति समेत पांच पर डीपी एक्ट का मुकदमा
Updated Mon, 11 Sep 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। चितबड़ागांव पुलिस ने मृतक विवाहिता के पिता सुधाकर चौबे के तहरीर पर पति नवनीत सौरभ उपाध्याय, ससुर राजेंद्र उपाध्याय, चचेरे ससुर विनय कुमार उपाध्याय तथा चचेरी सास आरती उपाध्याय के विरूद्ध दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। सोमवार को पुलिस ने पति व चचेरे ससुर को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
मालूम हो कि फेफना थाना क्षेत्र के चौबेपुर निवासी सुधाकर चौबे की पुत्री पूजा की शादी चार दिसंबर 2015 में चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के वसुदेवा निवासी राजेंद्र उपाध्याय के पुत्र नवनीत सौरभ उपाध्याय के साथ हिंदू-रीति-रिवाज के साथ हुई थी। शादी की अगली सुबह पूजा अपने ससुराल चली गई। तहरीर में उल्लेख किया है कि कुछ दिनों बाद विवाहिता का पिता अपने चचेरा भतीजा मणिंद्र के साथ कलेवा लेकर बेटी के ससुराल पहुंचा, जहां बेटी के ससुराल वालों का व्यवहार बदला सा लगा। जब पिता ने बेटी से मिलने की बात कहीं तो ससुराल के लोगों ने दहेज में पांच लाख रुपये तथा बाइक की मांग की। कहा कि पहले दहेज दे दो उसके बाद अपनी बेटी से मिलो। काफी विनय करने के बाद बेटी से मिलवाया। इस दौरान बेटी ने रोते हुए बताया कि पापा ये लोग दहेज की मांग को लेकर मारते-पीटते है और समय भोजन तक नहीं देते है। 10 सितंबर 2017 को वसुदेवा गांव के किसी व्यक्ति ने फोन कर सूचना दिया कि आपकी बेटी पूजा की ससुराल वालों ने हत्या कर दिया है। सदर सीओ मो. नसीम खां ने बताया कि विवाहिता के पिता के तहरीर पर पति समेत चार के विरूद्ध डीपी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया और पति व चचेरे ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।